Skip to main content

IRCTC के साथ शुरु करें शानदार बिजनेस, हर महीने 80,000 तक होगी कमाई


नई दिल्ली: अगर आप अपना बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए काम की जानकारी होने वाली है। आज यहां आपके लिए एक ऐसा बिजनेस का प्लान लेकर आ गए हैं जिसमें आपको जबरदस्त मुनाफा होने वाला है।

दरअसल, आज हम आपको एक बेस्ट बिजनेस आइडिया देने जा रहे हैं। इस बिजनेस से आपकी अच्छी खासी कमाई हो सकती है। और सबसे खास बात यह है कि ये बिजनेस आप भारतीय रेलवे के साथ करना होता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से-

80 हजार रुपये महीने कमाने का मिल रहा है मौका

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन यानी आईआरसीटीसी रेलवे की एक सर्विस मानी जाती है। इसके माध्यम से ट्रेन टिकट बुकिंग से लेकर अन्य कई सारी सुविधाएं मिल रही है। अब आप IRCTC की मदद से हर महीने हजारों रुपये कमाकर फायदा ले सकते हैं।

इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं होती है। आप घर बैठे ही इनकम कर सकते हैं। इसके लिए बस आपको टिकट एजेंट बनना होता है। इसके बदले आप महीने का 80 हजार रुपये तक कमा सकते हैं।

बनना होता है IRCTC एजेंट

जिस तरह रेलवे काउंटरों पर क्लर्क टिकट काटना होता है, उसी तरह आपको भी यात्रियों को टिकट काट कर देना होता है।

ऑनलाइन टिकट काटने के लिए आपको IRCTC की वेबसाइट पर जाकर एजेंट बनने के लिए अप्लाई करना होता है। उसके बाद आप एक ऑथराइज्ड टिकट बुकिंग एजेंट बन जाएंगे और घर बैठे मोटी कमाई कर सकते हैं।

ऐसे हो जाएगी जबरदस्त कमाई

अगर आप एजेंट हैं और किसी यात्री के लिए नॉन एसी कोच का टिकट बुक किया है तो आपको 20 रुपये प्रति टिकट और एसी क्लास का टिकट बुक करने पर प्रति टिकट 40 रुपये का कमीशन आईआरसीटीसी की ओर से दिया जाएगा। इसके अलावा टिकट की कीमत का एक फीसदी भी एजेंट को ही मिलता है।

जानिए कितनी देनी होती है फीस

IRCTC का एजेंट बनने के लिए कुछ फीस भी देना होता है। एक साल के एजेंट बनने के लिए IRCTC को 3999 रुपये फीस देनी होती है। अगर आप दो साल के लिए एजेंट बनने की सोच रहे हैं तो आपको 6999 रुपये देना होता है।

इसके अलावा एजेंट के तौर पर एक महीने में 100 टिकट बुक करने पर प्रति टिकट 10 रुपये की फीस देनी होती है, जबकि एक महीने में 101 से 300 टिकट बुक करने पर प्रति टिकट 8 रुपये और एक महीने में 300 से ज्यादा टिकट बुक करने पर प्रति टिकट पांच रुपये की फीस देना पड़ जाता है।




Comments

Popular posts from this blog

कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर सरकार ने लागू किए ये नियम, प्रदेश में एंट्री करने से पहले ध्यान से पढ़ ले गाइडलाइन

जाने अपनी हाथ की रेखाओ के बारे मैं कैसे

जीरो रुपये का नोट छापने की भारत में क्यों पड़ी थी जरूरत? जानें क्या है कारण