झांसी में 41 पर सपा के 4 प्रत्याशी भारी:समाजवादी पार्टी के 4 प्रत्याशियों के पास 103 करोड़ की संपत्ति, बाकी 41 के पास मात्र 60 करोड़ की


झांसी
समाजवादी पार्टी के 4 प्रत्याशियों के पास 103 करोड़ की संपत्ति, बाकी 41 के पास मात्र 60 करोड़ की|झांसी,Jhansi - Dainik Bhaskar
बबीना विधानसभा के सपा प्रत्याशी यशपाल सिंह यादव और भाजपा प्रत्याशी राजीव सिंह पारीछा।

झांसी में विधानसभा चुनाव के रण में ताल ठोकने वाले 45 प्रत्याशियों में से सबसे अमीर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हैं। नामांकन पत्र के अनुसार सपा के 4 प्रत्याशियों के पास 103.55 करोड़ की संपत्ति है। जबकि बाकी 41 प्रत्याशियों के पास मात्र 60.55 करोड़ रुपए की संपत्ति है।
बबीना विधानसभा से सपा प्रत्याशी यशपाल सिंह यादव झांसी के सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। जिनके पास करीब 58.2 करोड़ रुपए की संपत्ति है। उनकी संपत्ति सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी ज्यादा है। वहीं, सबसे गरीब गरौठा विधानसभा की अखिल भारतीय सोशलिस्ट पार्टी की प्रत्याशी पूनम सिंह हैं। जिनके पास मात्र 32300 रुपए की संपत्ति है।
भाजपा-अपना दल गठबंधन प्रत्याशियों के पास 27.56 करोड़ की संपत्ति

भाजपा प्रत्याशी रवि शर्मा, जवाहर लाल राजपूत और राजीव पारीछा। - Dainik Bhaskar
भाजपा प्रत्याशी रवि शर्मा, जवाहर लाल राजपूत और राजीव पारीछा।

झांसी में दूसरे नंबर पर भाजपा 3 व अपना दल एस एवं भाजपा गठबंधन की एक प्रत्याशी के पास 27.56 करोड़ रुपए की संपत्ति है। भाजपा के तीनों प्रत्याशी वर्तमान में विधायक हैं। वहीं, तीसरे नंबर पर बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशियों के पास 12.48 करोड़ रुपए की संपत्ति है। सबसे कम कांग्रेस के प्रत्याशियों के पास 9.24 करोड़ रुपए की संपत्ति हैं।

सबसे ज्यादा बबीना के प्रत्याशियों के पास संपत्ति

सपा प्रत्याशी दीप नारायण सिंह यादव और तिलक चंद्र अहिरवार। - Dainik Bhaskar
सपा प्रत्याशी दीप नारायण सिंह यादव और तिलक चंद्र अहिरवार।

झांसी में 4 विधानसभा सीट झांसी सदर, मऊरानीपुर, गरौठा और बबीना हैं। बबीना विधानसभा में 11 प्रत्याशियों के पास 72.50 करोड़ की संपत्ति है। गरौठा विधानसभा के 14 प्रत्याशियों के पास 44.49 करोड़ की संपत्ति है। वहीं, मऊरानीपुर विधानसभा के 10 प्रत्याशियों के पास 26.4 करोड़ की संपत्ति है। वहीं, झांसी सदर में 10 प्रत्याशियों के पास 20.35 करोड़ की संपत्ति है।
चारों विधानसभा में सबसे अमीर प्रत्याशी

मऊरानीपुर से प्रत्याशी डॉ. रश्मि आर्य, बृजकुंवर और मीना कुमारी। - Dainik Bhaskar
मऊरानीपुर से प्रत्याशी डॉ. रश्मि आर्य, बृजकुंवर और मीना कुमारी।

बबीना में यशपाल के पास करीब 58.2 करोड़ की संपत्ति है। वहीं, सबसे कम निर्दलीय जयराम के पास 3.10 लाख की संपत्ति है। वहीं गरौठा विधानसभा में सबसे अमीर प्रत्याशी सपा पार्टी के दीप नारायण सिंह यादव है। जिनके पास 35.31 करोड़ की संपत्ति है। वहीं, सबसे कम पूनम सिंह के पास मात्र 32300 रुपए की संपत्ति है। इसी तरह झांसी विधानसभा में सबसे ज्यादा रवि शर्मा के पास करीब 8.14 करोड़ की संपत्ति है। वहीं, राष्ट्रीय सर्वजन पार्टी के धीरेंद्र कुमार माहौर के पास सबसे कम करीब 1.17 लाख की संपत्ति है। वहीं, मऊरानीपुर में सबसे अमीर भाजपा एवं अपना दल एस की प्रत्याशी रश्मि आर्य हैं। जिनके पास करीब 7.23 करोड़ की संपत्ति है। वहीं सबसे कम भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के प्रत्याशी मनोहर के पास करीब 16.46 लाख की संपत्ति है।

Comments

Popular posts from this blog

कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर सरकार ने लागू किए ये नियम, प्रदेश में एंट्री करने से पहले ध्यान से पढ़ ले गाइडलाइन

जाने अपनी हाथ की रेखाओ के बारे मैं कैसे

जीरो रुपये का नोट छापने की भारत में क्यों पड़ी थी जरूरत? जानें क्या है कारण