UPSSSC PET Lekhpal 2022 : आवेदन प्रक्रिया हो गई है समाप्त, आयोग ने अभ्यर्थियों को दी है ये बड़ी सुविधा, इस तारीख तक उठा सकते हैं लाभ
उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 8,085 पदों पर भर्ती के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया 28 जनवरी को समाप्त हो गई है। UPSSSC द्वारा आयोजित की जा रही इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया सात जनवरी 2022 से शुरू हुई थी। UPSSSC - फोटो : Amar UjalaUjala विस्तार उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 8085 पदों पर भर्ती के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने इस भर्ती के लिए सात जनवरी 2022 से 28 जनवरी के बीच आवेदन मांगे थे। राज्य में पहली बार UPSSSCद्वारा आयोजित की जा रही लेखपाल भर्ती के चयन प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। इस भर्ती में सिर्फ प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते थे और साथ ही इस भर्ती की मुख्य परीक्षा के लिए भी अभ्यर्थियों को PETके मार्क्स के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। अगर आपने भी इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन किया है तो बचे हुए समय में इसकी बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के खास लेखपाल कोर्स की सहायता ले सकते हैं। आयोग ने अभ्यर्थियों को दी है ये बड़ी सुविधा: इस भर्ती में शामिल...